जिस पर कार्यवाहक तहसीलदार डॉ कैलाश इनानिया ने भू-अभिलेख निरीक्षकों व पटवारियों की टीम गठित कर उनसे मौका रिपोर्ट तैयार कर मंगवाई। जिसके बाद मंगलवार को तहसीलदार इनानिया की अगुवाई में भू-अभिलेख निरीक्षक बचनाराम सिंगड़, देवाराम जाखड़ व हल्का पटवारी भोपालगढ़ एमबी केवलराम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से वर्षों से बंद पड़े इस कटानी रास्ते को खुलवाकर लोगों के लिए आवागमन सुगम बनाया।