9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिक्षावृत्ति में लिप्त 49 बच्चों का स्कूल में कराया नामांकन

- पुलिस का बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान : 23 दिन में 49 बच्चों को रेस्क्यू- शिक्षा विभाग व एनजीओ की मदद से स्कूल में भर्ती कराया
less than 1 minute read
Google source verification
भिक्षावृत्ति में लिप्त 49 बच्चों का स्कूल में कराया नामांकन

भिक्षावृत्ति में लिप्त 49 बच्चों का स्कूल में कराया नामांकन

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर ने बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत भिक्षावृत्ति से छुड़ाए 49 बच्चों का शिक्षा विभाग व स्वयंसेवी संगठनों की मदद से सरकारी स्कूल में गुरुवार को नामांकन कराया गया। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने पुलिस लाइन मैदान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में निर्धन व गरीब तबकों के परिजन से अपील की कि वे बच्चों से भीख मंगवाने की बजाय शिक्षित बनाएं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पुलिस परामर्श) निर्मला बिश्नोई ने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत ४९ बच्चों को पुलिस ने भीख मांगने से छुड़ाया है। साथ ही इन नाबालिगों की शिक्षा, भोजन, आवास आदि मूलभूत समस्याओं के निराकरण व रोजगार के लिए भी उपाय किए गए। बाल कल्याण समिति, बाल अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग व एनजीओ की मदद से संवाद कार्यक्रम रखा गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एेसे बच्चों का राजकीय विद्यालयों में नामांकन कराया। वहीं, बाल अधिकारिता विभाग ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के आवेदन और एनजीओ ने स्वरोजगार व कौशल विभाग के लिए नामांकन कराए। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, पुलिस उपायुक्त भुवन भूषण यादव, आलोक श्रीवास्तव व राजेश कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भागचंद मीना व सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर मौजूद रहे। पुलिस ने एेसे बच्चों के परिजन से भीख मंगवाने की बजाय शिक्षित बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनपत गुर्जर, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बीएल सारस्वत व सीबीइओ हनुमानराम ने भी योजनाओं की जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग