9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीन लगाने का उत्साह बरकरार, 9494 ने लगाई कोरोना वैक्सीन

हाईकोर्ट जज संगीत लोढ़ा व रामेश्वर व्यास ने भी लगाई कोरोना वैक्सीन जोधपुर में कोरोना के 10 नए केस मिले  
less than 1 minute read
Google source verification
वैक्सीन लगाने का उत्साह बरकरार, 9494 ने लगाई कोरोना वैक्सीन

वैक्सीन लगाने का उत्साह बरकरार, 9494 ने लगाई कोरोना वैक्सीन

जोधपुर. कोरोना वैक्सीन के लिए बीमारों व बुजुर्गों में उत्साह है। जोधपुर में शुक्रवार को 9494 ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि 358 हैल्थ वर्कर्स ने प्रथम डोज, द्वितीय डोज 1016 , फं्रटलाइन वर्कर्स प्रथम डोज 20, द्वितीय डोज 38, 45 से 60 आयु वर्ग वालों ने 789 और 60 या इससे अधिक आयु वर्ग ने 8327 जनों ने कोविड डोज लगाई। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी में हाईकोर्ट के जज संगीत लोढ़ा व रामेश्वर व्यास ने भी कोविड वैक्सीनेशन कराया। भाजपा नेता कमलेश पुरोहित ने भी कोविड डोज लगवाई। भीतरी शहर के नवचौकिया डिस्पेंसरी में शुक्रवार को टीकाकरण में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। डॉ. अचलेश्वर व्यास ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह देखते बन रहा है।

10 नए संक्रमित मिले

जोधपुर में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले और 17 रोगी डिस्चार्ज किए गए। मार्च माह के 5 दिनों में 81 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 1 मौत हो चुकी है। अब तक 61363 रोगी संक्रमित और 923 की मौत हो चुकी है। जोन अनुसार प्रतापनगर, मधुबन, रेजिडेंसी-1-1, महामंदिर-2 व शास्त्रीनगर जोन से 3 संक्रमित मिले। देहात में भोपालगढ़ व शेरगढ़ से 1-1 संक्रमित मिला।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग