9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन कला उत्सव में झलका प्रतियोगियों का उत्साह

    प्रतियोगियों ने शास्त्रीय व लोककलाओं से मनमोहा
less than 1 minute read
Google source verification
ऑनलाइन कला उत्सव में झलका प्रतियोगियों का उत्साह

ऑनलाइन कला उत्सव में झलका प्रतियोगियों का उत्साह

जोधपुर. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय ऑनलाइन संगीत, नृत्य एवं शिल्पकला प्रतियोगिताएं कला उत्सव 2021 का उद्घाटन हुआ। उद़्घाटन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. भल्लूराम खीचड़, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा अमृतलाल, डाइट प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार भूषण, समग्र शिक्षा एपीसी शशि चौधरी व रजाक मोहम्मद के विशिष्ट अतिथ्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालस बलदेव नगर में किया गया। संयोजक एवं प्रधानाचार्य मज़ाहिर सुल्तान ज़ई ने कला उत्सव की रूपरेखा बताते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर सत्र 2021-22 में दो दिवसीय कला उत्सव वर्चुअल मोड में आयोजित किया जा रहा है। इस कला उत्सव में संगीत गायन में शास्त्रीय, पारम्परिक लोकगीत, संगीत वादन में शास्त्रीय, पारम्परिक लोकवाद्य, दृश्य कला में द्विआयामी व त्रिआयामी एवं स्थानीय खिलौने एवं खेलसंबंधी कलाओं का जोधपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों से 155 प्रविष्टियां प्राप्त हुई, जिसमें से 92 प्रविष्टियों को निर्णायक मंडल ने स्वीकृति प्रदान की गई। निर्णायक मंडल में संगीतज्ञ रूपकिशोर शर्मा, दृश्यकला में डॉली मेहता व पप्पूराम ने विभिन्न कलाओं संबंधी वीडियो का वर्चुअल प्रसारण देखकर निर्णय तैयार किया, नृत्य विद्या का निर्णय बुधवार को समापन से पूर्व होगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग