4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर जीर्णोद्धार धन संग्रह अभियान में झलका उत्साह

  पांच करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के लिए महिलाएं दे रही अपने आभूषण

less than 1 minute read
Google source verification
मंदिर जीर्णोद्धार धन संग्रह अभियान में झलका उत्साह

मंदिर जीर्णोद्धार धन संग्रह अभियान में झलका उत्साह

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. चांदपोल के बाहर पुष्करणा ब्राह्मणों की कुलदेवी मां उष्ट्रवाहिनी मंदिर के 5 करोड रुपए की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार के लिए चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान में पुष्करणा समाज लोगों में भारी उत्साह रहा। समाज के किशन गोपाल जोशी के नेतृत्व में प्रेम विहार, महावीरपुरम, स्वतंत्रता सेनानी कॉलोनी, हरिओम नगर, चौपासनी गांव स्थित श्याम मनोहर नगर में समाज के घर में टोलियों ने धन संग्रह किया। धन संग्रह में हिमांशु पुरोहित (सोनू), शिवराम बोहरा, राजेन्द्र कुमार व्यास, गोविंद पुरोहित (बाबा), प्रेम नारायण जोशी (ऋ षि),देवेन्द्र व्यास (पम्मी),राजनारायण जोशी ने 100, 500, 1000 व 5हजार रुपए के कूपन के माध्यम से लाखों रुपए का सहयोग प्राप्त किया।
मंदिर निर्माण समिति के प्रवक्ता पं. शेखर पुरोहित ने बताया कि पुष्करणा समाज की महिलाएं मंदिर के लिए आभूषण भी उत्साह के साथ भेंट कर रही है। प्रेम विहार में रोशन बोडा, डॉ. महेश व्यास, महावीरपुरम में नंदलाल बोहरा, शरद पुरोहित ,विनय जोशी, व डॉ. गोविंद पुरोहित, हरिओम नगर व स्वतंत्रता सेनानी कॉलोनी में राजेश डी पुरोहित, व अनिल बाड़ा नेे सहयोग प्रदान किया। सोमवार से टोलियां चंद्रशेखर पुरोहित के नेतृत्व में शिक्षक कॉलोनी, शांति नगर व चौपासनी अस्पताल रोड पर स्थित समाज के घरों में धन संग्रह करेंगी।

Story Loader