
IISE Sports Meet 'Spiral' Boom, Will Show More Than Thousand Players
जोधपुर।
राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद कुलिश की जयन्ती पर शनिवार को सुबह 8 बजे बालिका साइकिल रैली निकाली गई। रैली डिगाड़ी से सनसिटी स्पोट्र्स एकेडमी तक आयोजित की गई। एकेडमी के निदेशक के प्रकाश भादू की देखरेख में रैली आयोजित की गई। जिसे पुलिस विभाग के हनुमानराम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। एकेडमी की ओर से रैली के बाद सभी प्रतिभागी बालिकाओं को अल्पाहार व मेडल दिए गए। प्रथम तीन स्थान पर रहने वाली बालिकाओं को पुरस्कार दिए गए। आयोजन में शारीरिक शिक्षक हापूराम चौधरी सहित एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने सहयोग दिया।
इन्होंने लिया रैली में भाग
भादू ने बताया कि रैली में करीब 20 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। प्रियांशी गोदारा, मीनाक्षी, सुमन, निशा चौधरी, माया, हर्षिता, सोनू, मानसी, पायल, काजल, कौशल्या, निरमा, कोमल, कनिका, कनिष्का, कश्यपि, भावना, रीना, पलक आदि बालिकाओं ने भाग लिया।+
बालकों की भी साइकिल दौड़
इस अवसर पर एकेडमी ट्रेक पर बालकों की साइकिल दौड़ हुई, जिसमें संजीव मेहरा, संजय, लोकेन्द्र व सुनिल ने भाग लिया व सभी को सम्मानित किया गया।
Published on:
20 Mar 2021 09:48 pm
