9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDUSTRY–उद्यमियों को तिंवरी में मिल सकती है सौगात

- 121 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा गैर प्रदूषित नया औद्योगिक क्षेत्र - पहले चरण में होंगे 400 प्लॉट्स का आवंटन
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 03, 2021

jaipur

INDUSTRY

जोधपुर।

नए साल में उद्यमियों को नए विकसित औद्योगिक क्षेत्र की सौगात मिल सकती है। लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र की कमी महसूस कर रहे जोधपुर के उद्यमियों का इंतजार खत्म होने वाला है। जोधपुर से करीब 38 किलोमीटर दूर तिंवरी में घोषित नई औद्योगिक क्षेत्र जल्द मूर्तरूप लेने वाला है। यह औद्योगिक क्षेत्र करीब 121 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण में यहां एग्रो फूड प्रोसेसिंग व सामान्य इकाइयां लग सकेगी। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण, बिजली, प्लॉट्स का चिन्हीकरण का काम हो चुका है।

---

गैर प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र

बींजवाडिय़ा रोड पर विकसित किया जा रहा यह गैर प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र होगा। यहां 500,750,1000,2000 व 5000 मीटर साइज प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। कृषि बेल्ट होने के यहां कारण अन्य सामान्य उद्योगों के अलावा कृषि आधारित उद्योग लगेंगे। इससे यहां व्यवस्थित रूप से एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री विकसित होने की संभावना है। इस क्षेत्र प्याज, गाजर, लहसुन, मूंगफली की अच्छी पैदावार होती है, इससे इन फसलों की प्रोसेसिंग इकाइयां लग सकेंगी।

---

7 वर्ष पहले हुई घोषणा

राज्य सरकार की ओर से करीब 7 वर्ष पूर्व यानी 2013-14 में नए औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा हुई लेकिन यह प्रोजेक्ट मूर्त रूप नहीं ले पाया। सरकार ने जोधपुर जिले में औद्योगिक विकास के लिए 7 नए क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई थी। इनमें केवल बाप औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट आवंटन का काम शुरू हुआ है। पर्यावरण स्वीकृति व अन्य औपचारिकताओं की वजह से शेष अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का विकास रुका हुआ है, रीको अधिकारियों के अनुसार इन प्रोजेक्ट्स पर भी कार्य किया जा रहा है।

--

नया औद्योगिक क्षेत्र एक नजर में

- 121.62 हैक्टेयर कुल अवाप्त भूमि

- 400 प्लॉट्स का आवंटन होगा प्रथम चरण में

- 85 हैक्टेयर भूमि का उपयोग होगा प्रथम चरण में

- 7.45 करोड़ रुपए प्रीमियम राशि

- 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

--

इनका कहना है

तिंवरी औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट आवंटन की आवश्यक जरुरतों को पूरा कर लिया गया है। मुख्यालय से आवंटन नीति व भूखण्ड दर निर्धारण होते ही आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवंटन खुली बोली नीलामी प्रक्रिया से होगा।

संजय झा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक

रीको जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग