9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्यमियों को विरासत में मिली उद्यमशीलता

- मिशन निर्यातक बनो आमुखीकरण कार्यशाला- पंचायत चुनाव आचार संहिता के कारण नहीं हुआ उद्घाटन समारोह- मौके पर नहीं दिए गए निर्यात लाइसेंस
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 07, 2021

उद्यमियों को विरासत में मिली उद्यमशीलता

उद्यमियों को विरासत में मिली उद्यमशीलता

जोधपुर।
उद्योग व रीको विभाग की ओर से राज्य में निर्यात प्रोत्साहन के लिए मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम का शुक्रवार को जोधपुर संभाग में आगाज हुआ व संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। पंचायत चुनाव आचार संहिता के कारण कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन व अन्य औपचारिकताएं नहीं हुई और न ही कार्यक्रम मिशन निर्यातक बनो के तहत मौके पर निर्यात लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर तकनीकी सत्र का शुभारंभ करते हुए रीको के निदेशक सुनिल परिहार ने बताया कि उद्यमशीलता पश्चिमी राजस्थान के उद्यमियों को विरासत में मिली है। संसाधनों के अभाव में जोधपुर निर्यात क्षेत्र में अग्रणी है। मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने संभाग में निर्यात से संबंधित आधारभूत सुविधाओं व यहां पर निर्यात की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में लाइसेंस, निर्यात प्रक्रिया, ई कॉमर्स, वाणिज्य कर विभाग, जीएसटी, पंजीयन, डाक विभाग के अधिकारियों व इपीसीएच के प्रतिनिधयों ने जानकारी दी।

युवा निर्यातकों का सम्मान
कार्यक्रम में निर्यात क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाले युवा निर्यातक अजय शर्मा अशोक चौहान, अरविन्द खत्री व मोहितमोहनोत को सम्मानित किया। अंत में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग