9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDUSTRY—उद्यमियों ने किया बासनी थानाधिकारी चौधरी का स्वागत

-मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) ने किया स्वागत
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 02, 2021

INDUSTRY---उद्यमियों ने किया बासनी थानाधिकारी चौधरी का स्वागत

INDUSTRY---उद्यमियों ने किया बासनी थानाधिकारी चौधरी का स्वागत

जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) की ओर से शनिवार को बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी का स्वागत किया गया। एमआइए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि चौधरी के बासनी थानाधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । बासनी थानाधिकारी चौधरी ने एमआइए प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि बासनी औद्योगिक क्षेत्र थाना द्वारा पुलिस के मुख्य ध्येय आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय को चरितार्थ करते हुए औद्योगिक क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व अपराध करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए त्वरित प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त महिला थानाधिकारी मुक्ता पारीक व एसआई किरण गोदारा का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमण्डल में एमआइए के पूर्व अध्यक्ष कैलाश एन कंसारा, उमेश लीला, ज्ञानीराम मालू, उपाध्यक्ष नरेश बोथरा, एमआईए के पूर्व सचिव विनोद जौहरी, सहसचिव नरेन्द्र शर्मा व गोविंद अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पंकज राठी सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग