9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैटरी में आग के बाद गोला बनी ईवी कार

- चालक व उसके मित्र कार रोककर बाहर निकले, दोस्त के बाल जले
less than 1 minute read
Google source verification
,

बैटरी में आग के बाद गोला बनी ईवी कार,बैटरी में आग के बाद गोला बनी ईवी कार

जोधपुर।
झालामण्ड बाइपास पर न्यू हाईकोर्ट के पास मंगलवार मध्यरात्रि बैटरी में आग लगने के बाद एक इलेक्ट्रिक ईवी कार में आग लग गई। चालक व उसके मित्र ने कार रोकी और सुरक्षित बाहर निकले। मित्र के बाल जल गए। दमकलों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। अंदेशा है कि कार की बैटरी में आग से कार आग का गोला बनी। (burning car)
जानकारी के अनुसार संदीप भाटी अपने मित्र के साथ जयपुर जाने के लिए देर रात ईवी कार में सालावास से रवाना हुए। मित्र कार चला रहा था। वे बाइपास पर न्यू हाईकोर्ट के पास पहुंचे तो पीछे लगे बैटरी से धुआं निकलते देखा। चालक ने सड़क किनारे कार रोक दी, लेकिन तब तक कार में आग लग गई। संदीप भाटी व कार चला रहा मित्र किसी तरह बाहर निकले और जान बचाई। चालक साइड में नाले की दीवार होने से मित्र को बाहर निकलने में कुछ समय लगा। जिसके चलते उसके बाल जल गए। बाहर निकलकर दोनों ने दमकल केन्द्र को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकलें मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार आग का गोला बन चुकी थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार की बैटरी आग लगने से फट गई और फिर कार में आग लग गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग