9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो हजार रुपए में दूसरे की जगह दी परीक्षा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

- डी फार्मा प्रथम वर्ष परीक्षा
less than 1 minute read
Google source verification
दो हजार रुपए में दूसरे की जगह दी परीक्षा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

दो हजार रुपए में दूसरे की जगह दी परीक्षा, फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

जोधपुर.
शास्त्रीनगर की लाचू मेमोरियल कॉलेज में डी फार्मा प्रथम वर्ष की लिखित परीक्षा के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया।

पुलिस के अनुसार लाचू कॉलेज में डी फार्मा की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के एक कक्ष में अभ्यर्थियों की जांच के दौरान एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। प्रवेश पत्र और परीक्षा देते मिले युवक की जांच की गई। दोनों में भिन्नता पाई गई। बाड़मेर में सोनड़ी निवासी गोपाल पुत्र नारायण मूल अभ्यर्थी है। जबकि उसकी जगह उसी गांव का गोपाल कुमार बिश्नोई परीक्षा देते पाया गया। केन्द्र वीक्षक ने उसे पकड़कर कॉलेज प्रभारी को सुपुर्द किया। फार्मेसी के निदेशक डॉ गजेन्द्र पुत्र कमलसिंह की तरफ एफआइआर दर्ज कराकर फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच कर रहे एएसआइ मदनलाल ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पूछताछ में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी गोपाल व फर्जी अभ्यर्थी बनने वाला सुनील एक ही गांव के हैं। गोपाल के कोई काम होने की वजह से दो हजार रुपए प्रति परीक्षा के हिसाब से सुनील परीक्षा देने पहुंच गया था। गोपाल की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग