9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब दुकानदार से बीस हजार रुपए बंधी लेते आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

- जैसलमेर के आबकारी कार्यालय में एसीबी कार्रवाई- शराब दुकान के निर्बाध संचालन के लिए तीन महीने की बकाया बंधी मांग रहा था आबकारी निरीक्षक
less than 1 minute read
Google source verification
शराब दुकानदार से बीस हजार रुपए बंधी लेते आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

शराब दुकानदार से बीस हजार रुपए बंधी लेते आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शराब दुकानदार से शराब दुकान के निर्बाध संचालन की एवज में बतौर रिश्वत 20 हजार रुपए मासिक बंधी लेते आबकारी निरीक्षक को गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि जैसलमेर में शराब दुकानदार की शिकायत पर आबकारी कार्यालय जैसलमेर में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार चौधरी (50) पुत्र गंगाराम जाट को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी बाड़मेर जिले के कवास का रहने वाला है।
दस हजार रुपए हर माह, तीन महीने के तीस मांगे
एसीबी के उपाधीक्षक अन्नराजसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार चौधरी ने शराब दुकान के निर्बाध संचालन के बदले शराब दुकानदार से हर महीने दस हजार रुपए मासिक बंधी मांगी थी। इतना ही नहीं, उसने गत तीन माह की बकाया बंधी के तीस हजार रुपए भी मांगे। शराब दुकानदार ने एसीबी से शिकायत की। इस संबंध में बुधवार को गोपनीय सत्यापन कराया गया तो रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। तब एसीबी ने दुकानदार को रिश्वत राशि देने के लिए जैसलमेर में जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय भेजा, जहां ऑफिस में उसने आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र को बीस हजार रुपए दिए। तभी उपाधीक्षक अन्नराजसिंह के नेतृत्व में एसीबी ने दबिश देकर आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार जाट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग