9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की कार्यकारिणी गठित

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जोधपुर शाखा के कार्यकारिणी वर्ष 2024-25 के चुनाव दिनांक 19 फरवरी को शाखा में संपन्न कराए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की कार्यकारिणी गठित

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की कार्यकारिणी गठित

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जोधपुर शाखा के कार्यकारिणी वर्ष 2024-25 के चुनाव दिनांक 19 फरवरी को शाखा में संपन्न कराए गए। वर्तमान शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक सोनी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सीए पूजा धूत को जोधपुर शाखा की अध्यक्ष सीए हेमंत लोहिया को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सीए पंकज राठी को सचिव एवं सिकासा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। जोधपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि सीए पूजा धूत, अध्यक्ष 1949 से 2024 तक के सीए कार्यकारिणी में जोधपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। नव निर्वाचित समिति ने निवर्तमान समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। निवर्तमान समिति ने नव निर्वाचित समिति के सदस्यों को माल्यार्पण कर बधाई दी साथ ही अभिवादन किया। इस अवसर पर सीए मुकेश व्यास पूर्व अध्यक्ष सीए धवल कोठारी और सीए राज बोथरा भी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग