
AGRI--आंगणवा में कृषि मंडी बनने की कवायद तेज
जोधपुर।
जिले के आंगणवा गांव में प्रस्तावित अनाज मंडी के लिए कवायत तेज हो गई है। कृषि मंडी उपज मंडी समिति मंडी के लिए नक्शा बनाने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। नक्शा पास होने के बाद मंडी निर्माण की प्रक्रिया की जाएगी। सरकार की ओर से गत 2 नवम्बर को मंडी समिति को आंगणवा में भूमि क्रय करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण को राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) की ओर से जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) को भूमि क्रय के लिए करीब 16.53 करोड़ रुपए जमा करा दिए गए थे।
---
143 बीघा भूमि पर बनेगी मंडी
आंगणवा गांव में प्रस्तावित अनाज मंडी कुल 143 बीघा जमीन पर बनेगी। अनाज मंडी के लिए पूर्व में 90 बीघा जमीन कृषि मंडी समिति को आवंटित हो रखी है। इस जमीन के पास वाली करीब 53 बीघा जमीन की मांग करने पर यह जमीन कृषि मंडी समिति को दी गई है। जेडीए कृषि उपज मंडी समिति को कृषि भूमि की आरक्षित दर पर यह जमीन देगा। जबकि पूर्व में जेडीए कृषि मंडी समिति को यह जमीन कृषि भूमि की आरक्षित दर पर देने को तैयार नहीं था, और इस जमीन के लिए करीब 80 करोड़ रुपए की मांग कर रहा था। अब जेडीए यह जमीन 20 प्रतिशत बिना प्रशासनिक शुल्क देगा। आंगणवा में प्रति बीघा कृषि भूमि की आरक्षित दर पर जमीन की कीमत करीब 1122480 रुपए है।
---
आंगणवा में प्रस्तावित नई अनाज मंडी के लिए नक्शा बना रहे है। पूर्व में अनाज मंडी के लिए 16.53 करोड़ रुपए जमा करा दिए है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
सुरेन्द्रसिंह राठौड़, सचिव
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी समिति
----
Published on:
03 Feb 2021 07:11 pm
