
ब्याज अनुदान योजना अवधि में विस्तार
जोधपुर।
कोरोना काल में लॉकडाउन अवधि को देखते राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को एक और राहत दी है। सरकार की ओर से ब्याज अनुदान योजना अवधि में विस्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना को 30 जून तक बढ़ाया है। जोधपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लि के अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि योजना के तहत किसान को ऋण के लिए बैंक की निर्धारित ब्याज दर में 5 प्रतिशत ब्याज की छूट दी जाती है। इस योजना की अवधि पहले 31 मार्च थी। ऐसे में इस योजना की अवधि को 30 जून तक बढ़ाया गया है।
---
हाल ही में अवधिपार ऋण पर मिली 50 प्रतिशत ब्याज माफी
कोरोना संक्रमण के चलते हाल ही में किसान वर्ग के लिए भूमि विकास बैंक के अवधिपार कृषि व अकृषि ऋ णों पर ब्याज माफ ी योजना की अवधि को बढ़ाया गया। इससे किसान 1 जुलाई 2019 को अवधिपार हो चुके ऋ णों के एक मुश्त भुगतान पर दण्डनीय ब्याज सहित सम्पूर्ण ब्याज में 30 जून 2021 तक 50 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकेंगे। साथ ही ऐसे खाताधारक जिनकी मृत्यु हो गई है तथा उनका ऋ ण अवधिपार हो गया है, तो उन्हें 30 जून तक केवल मूल ऋ ण राशि का ही भुगतान करना है, ऐसे किसानों का 100 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा।
Published on:
01 Jun 2021 11:03 pm
