9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भीषण गर्मी, फलोदी में पारा 44 डिग्री के करीब

मई की शुरुआत के साथ ही समूचा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में पारा 43.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। चूरू 44.5 डिग्री पर तपा। आग उगलती गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। ऐसा लग रहा था मानो आग बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ही ऐसा मौसम बना रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
extreme heat wave and summers started in rajasthan

राजस्थान में भीषण गर्मी, फलोदी में पारा 44 डिग्री के करीब

जोधपुर. मई की शुरुआत के साथ ही समूचा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में पारा 43.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। चूरू 44.5 डिग्री पर तपा। आग उगलती गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। ऐसा लग रहा था मानो आग बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ही ऐसा मौसम बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर छींटे गिर सकते हैं। अगला सप्ताह बादलों के मौसम के कारण पारा काबू में रहने की उम्मीद है।

सूर्यनगरी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। सूरज के क्षितिज पर चढऩे के साथ ही गर्मी ने अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया। दो तीन घण्टे बाद ही आसमान से गर्मी कहर बरपाने लगी। सुबह दस बजे के बाद धूप में क्षण भर के लिए खड़ा होना कठिन हो गया। दोपहर में पारा 42.3 डिग्री पर पहुंचा। शाम छह बजे तक तेज गर्मी रही। जिले के ग्रामीण हिस्से भी तीखी गर्मी की चपेट में रहे। फलोदी में रात का तापमान 28.4 व दिन का 43.6 डिग्री मापा गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26 व अधिकतम 43 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 30.5 और दिन का 42.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग