9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े पर्दे पर रोशनी देखते ही भर आई आंखें!

  -चल रही साफ-सफाई व तकनीकी जांच, संचालकों को नई फिल्मों के रिलीज का इंतजार अनलॉक: सिनेमाघरों में दर्शकों के स्वागत की तैयारियां शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
बड़े पर्दे पर रोशनी देखते ही भर आई आंखें!

बड़े पर्दे पर रोशनी देखते ही भर आई आंखें!

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. कोरोना के कारण बन्द हुए सिनेमाघरों को वापस खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिनेमाघरों में काम करने वाले कर्मचारी महीनों बाद हॉल में पहुंचे और बड़े पर्दे पर रोशनी देखी तो आंखें भर आईं।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने वैक्सीन लगवा चुके 50 फीसदी दर्शकों जैसी कुछ शर्तों के साथ सिनेमाघर खोलने की छूट दी है। नई गाइडलाइन जारी होने के बाद सिनेमाघरों में साफ-सफाई, मार्किंग, बैठक व्यवस्था की जा रही है। तकनीकी स्टाफ स्क्रीनिंग से जुड़ी मशीनरी की सर्विसिंग में जुट गया है। जोधपुर के सिनेमाघर प्रबंधकों को नई बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज का इंतजार है।

फिल्मों के लिए तलाश रहे विकल्प
जोधपुर के मल्टीप्लेक्स और सिंगल थिएटर्स प्रबंधक अब फिल्म रिलीज को लेकर डिस्ट्रिब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स से सम्पर्क में जुट गए हैं। कोविड के कारण बॉलीवुड की नई फिल्मों की रिलीज में विलंब होने के कारण ओल्ड सुपर हिट फिल्मों को वैकल्पिक तौर भी दिखाने पर विचार किया जा रहा है। न्यू कोहिनूर सिनेमा के प्रबंधक जमील खान कहते हैं कि बॉलीवुड की कोई नई फिल्म कोविड के कारण लंबे अर्से से रिलीज ही नहीं हुई है। ऐसे में नई फिल्म रिलीज होते ही थिएटर दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे। सीटों की साफ-सफाई, मार्किंग, सुचारू और गाइडलाइन अनुसार बैठक व्यवस्था की जाएगी। न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल के हेड ऑपरेटर 60 वर्षीय अफजल भाई ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद ऑडिटोरियम में प्रवेश किया तो दिल को बहुत सुकून मिला।

वैक्सीन लगवा चुके दर्शकों को ही प्रवेश

सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सिनेमाघर 50 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ खुलेंगे। सिनेमा हॉल में उन्हीं दर्शकों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लगवा रखी हो। सिनेमाघर संचालक अपनी वेबसाइट और टिकट विंडो पर इसकी जानाकारी देंगे। ऑनलाइन टिकट लेने वालों को भी अपने वैक्सीनेशन की जानकारी देनी होगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग