9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैक्ट्री श्रमिक ने पेड़ पर फंदा लगाया

-महिला आइटीआइ कॉलेज के सामने स्थित टैक्सटाइल फैक्ट्री के बाहर वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
Factory worker hanged

फैक्ट्री श्रमिक ने पेड़ पर फंदा लगाया

जोधपुर. बासनी थानान्तर्गत महिला आइटीआइ कॉलेज के सामने स्थित टैक्सटाइल फैक्ट्री के बाहर पेड़ पर एक श्रमिक ने कपड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया हैं।

एएसआइ अणदाराम के अनुसार उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले में नगलातला निवासी शिवकुमार (20) पुत्र सोहनपाल सिंह यहां बासनी औद्योगिक क्षेत्र में राजीव टैक्सटाइल नामक फैक्ट्री में श्रमिक था। उसने सोमवार देर रात फैक्ट्री के सामने ही पेड़ पर फंदा लगा लिया। वहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस व फैक्ट्री में सूचना दी। कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया। मृतक के भाई राजकुमार ने मर्ग दर्ज कराया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक युवक अविवाहित था। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग