9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं ने ठाकुरजी के संग खेली पुष्पहोरी, धार्मिक स्थलों में फागोत्सव की धूम

फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में सूर्यनगरी के धार्मिक स्थलों व मंदिरों में गुलाल व पुष्पहोरी के साथ होरी गायन की धूम जारी रही। कमला नेहरू नगर स्थित गणेश मंदिर में महिलाओं ने पुष्पहोरी खेली। फागोत्सव के इस अवसर पर भक्ति गीतों पर महिलाएं झूम उठीं।
less than 1 minute read
Google source verification
fagotsav celebrations in krishna temples of jodhpur

महिलाओं ने ठाकुरजी के संग खेली पुष्पहोरी, धार्मिक स्थलों में फागोत्सव की धूम

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में सूर्यनगरी के धार्मिक स्थलों व मंदिरों में गुलाल व पुष्पहोरी के साथ होरी गायन की धूम जारी रही। कमला नेहरू नगर स्थित गणेश मंदिर में महिलाओं ने पुष्पहोरी खेली। फागोत्सव के इस अवसर पर भक्ति गीतों पर महिलाएं झूम उठीं। वहीं सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान परिसर सूरसागर में बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत संत रामप्रसाद के सान्निध्य में फ ाग महोत्सव मनाया गया। रामस्नेही संत मनोहरदास शास्त्री, पंकज जांगिड़ और सहयोगी कलाकारों ने भक्तिमय होरियां और भजन प्रस्तुत किया। नंदगांव-बरसाना की लठ्ठमार होली एवं ठाकुरजी संग पुष्पहोरी महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा।

रातानाडा शिव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रांगण में फागोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की झांकियों के संग पुष्पहोरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सत्संग मंडली की ललिता तिवारी, शारदा चौधरी, बेबी गुर्जर, आशा बोराणा ने भक्तिमय होरियां प्रस्तुत की। दरियाव युवा समिति की ओर से खांडा फलसा स्थित दरियावजी रघुनाथ मंदिर में मंगलवार शाम 7.30 बजे से फागोत्सव मनाया जाएगा। समिति के अभिषेक हवेजा ने बताया की फागोत्सव के दौरान पुष्पहोरी व घनश्याम मंदिर भजन मंडली की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। मंदिर में आकर्षक फूल मंडली व रोशनी की जाएगी। समिति की ओर से कार्यक्रम के बैनर का विमोचन सोमवार को किया गया। जूनी मंडी स्थित गंगश्यामजी मंदिर में भक्तिमय होरियों के बीच ठाकुरजी के समक्ष अबीर गुलाल से होली खेली।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग