9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाइनेंस की किस्तें बकाया होने पर कैम्पर पर लगाई फर्जी नम्बर प्लेट

- बिसलपुर फांटा पर बोलेरो कैम्पर जब्त, दो गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
फाइनेंस की किस्तें बकाया होने पर कैम्पर पर लगाई फर्जी नम्बर प्लेट

फाइनेंस की किस्तें बकाया होने पर कैम्पर पर लगाई फर्जी नम्बर प्लेट

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने बिसलपुर फांटा के पास फर्जी नम्बर लगी एक बोलेरो कैम्पर जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से अलग-अलग तरह की नम्बर प्लेटें भी बरामद की गई।

थानाधिकारी लीलाराम के अनुसार गश्त के दौरान बुधवार रात बिसलपुर फांटा पर संदिग्ध नजर आई बोलेरो कैम्पर को रोका गया। उसके आगे लगी नम्बर प्लेट सीकर के किसी वाहन की थी। पीछे नम्बर प्लेट नहीं थी। तलाशी लेने पर अंदर समान नम्बर की दो नम्बर प्लेटें बरामद हुई, जो शेरगढ़ में किसी व्यक्ति के नाम की थी। जबकि बोलेरो कैम्पर का वास्तविक मालिक कोई और है। एेसे में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कैम्पर में मौजूद बिलाड़ा में लाम्बा निवासी श्रवणलाल (40) पुत्र सहीराम बिश्नोई व बोयल में 36 मील निवासी प्रहलादराम (45) पुत्र भागुराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
पुलिस का कहना है कि जब्त बोलेरो कैम्पर प्रहलादराम के चाचा के पुत्र के नाम है, जो फाइनेंस पर खरीदी गई थी। वर्तमान में फाइनेंस कम्पनी की किस्तें बकाया हैं। कम्पनी के सीजर से बचने के लिए नम्बर प्लेटें बदलकर कैम्पर चला रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग