4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडोर में धूमधाम से निकली ऐतिहासिक रावजी की गेर, मंत्री शेखावत ने भी शिरकत

माली समाज की ओर से होली के दूसरे दिन धूलंडी के दिन मंडोर क्षेत्र में प्रख्यात राव की गेर धूमधाम से निकाली गई। राव की गेर मेले में जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने शिरकत की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 11 Mar 2020, 10:52 AM IST

famous rao ji ki gair celebrated at mandore area of jodhpur

मंडोर में धूमधाम से निकली ऐतिहासिक रावजी की गेर, मंत्री शेखावत ने भी शिरकत

वीडियो : नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. माली समाज की ओर से होली के दूसरे दिन धूलंडी के दिन मंडोर क्षेत्र में प्रख्यात राव की गेर धूमधाम से निकाली गई। राव की गेर मेले में जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने शिरकत की। मंडावता बेरा मंदिर चौक से पूजा अर्चना कर रावजी की गेर रवाना होकर खोखरिया बेरा पहुंची। यहां पर समाज के वरिष्ठ लोगों की ओर से स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। गेर भिंयाली बेरा, गोपी का बेरा, बड़ा बेरा, आमली बेरा चौक पहुंची। यहां आमली बेरा की गेर के बुजुर्गों हेमसिंह गहलोत ने छापा लगाकर राजेन्द्र गहलोत का चयन कर उसे राव-राजा बनाया गया।

देव भोग घुघरी का प्रसाद चढ़ाने के बाद रावजी की गेर अपने निर्धारित गंतव्य मंडोर उद्यान में स्थित नाग कुंड रवाना हो गई। चयनित राव राजा को रंग-बिरंगे परिधानों और लता-पताओं से सुस’िजत कर उसके इर्द-गिर्द चंग की थाप पर गेर की टोलियां नृत्य व गीत गाते हुए साथ चली। इस दौरान फू लबाग बेरा, नागौरी बेरा, मंडोर बेरा, पदाला बेरा की गेरें भी रावजी की गेर में शामिल हुईं। करीब 8 बेरा क्षेत्र के ३० हजार से अधिक गेरिए शामिल हुए। माली समाज का ऐतिहासिक मेला 628 वर्ष की पुरानी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए आपसी भाईचारे व सौहार्द को कायम किए हुए हैं।