9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चारा कटिंग करते समय थ्रेसर की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में फैली सनसनी

बेरे पर रहने वाले लोगों ने मृतक मल्लाराम के परिजनों व पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पुलिस थाना बिलाड़ा से एएसआई शिवराम, विक्रम सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
farmer cut into pieces after coming into thresher machine in jodhpur

चारा कटिंग करते समय थ्रेसर की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में फैली सनसनी

खारिया मीठापुर/जोधपुर. पंचायत समिति की कालाऊना ग्राम पंचायत के सीरवियों की ढाणी निवासी किसान मल्लाराम पुत्र लक्ष्मण राम सीरवी उम्र 60 वर्ष मंगलवार को कालाऊना गांव मे मेघवालों की ढाणी पर थ्रेशर मशीन द्वारा सूखा चारा कटिंग करने के लिए गया। चारा कटिंग करते समय सर्दी से बचाव के लिए ओढ रखी शॉल थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से किसान का मुंह व हाथ थ्रेशर मशीन में फंस गए व गर्दन कट कर धड़ से अलग हो गई। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

बेरे पर रहने वाले लोगों ने मृतक मल्लाराम के परिजनों व पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पुलिस थाना बिलाड़ा से एएसआई शिवराम, विक्रम सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। हादसे की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौके पर जगदीश गोड, कालाऊना सरपंच गोकुल राम मेघवाल, सोहनलाल भडला, भंवरलाल सीरवी, सौभाग सिंह, प्रभु सिंह, सज्जन सिंह, गुमान सिंह, नारायण सिंह, भोलाराम सीरवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग