
बिजली गिरने से किसान की मौत
जोधपुर. जिले की लूणी पंचायत समिति क्षेत्र के लोलावास ग्राम पंचायत के मोरटुका गांव में शनिवार दोपहर बाद बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक जने की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लूणी पंचायत समिति के मोरटुका गांव में गुदडऱाम पुत्र भागुराम भील गांव के ही जगदीश मेघवाल के खेत में निनाण कार्य कर रहा था। दोपहर बाद बारिश शुरू होने पर खेत में काम रहा गुदडऱाम एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। इस दौरान तेज कडक़ड़ाहट के साथ आकाश से बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े गुदडऱाम की मौके पर ही मौत हो गई। एकाएक तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम रहे किसान व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लूणी थाने के थानेदार शिवसिंह ने वहां पहुंचकर मौका मुआयना कर शव को मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर की मोर्चरी में रखवाया। शिवसिंह ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
Updated on:
22 Sept 2019 01:49 am
Published on:
22 Sept 2019 01:49 am
