9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
देर रात शिकार में हुई फायरिंग, किसान की आंख के आर-पार निकला छर्रा
Play video

देर रात शिकार में हुई फायरिंग, किसान की आंख के आर-पार निकला छर्रा

मोटरसाइकिल पर भाग रहे शिकारियों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा, टोपीदार बंदूक जब्त  
Google source verification

जोधपुर. लूनी थानान्तर्गत सजाड़ा गांव में गुरुवार को खेत में शिकार के लिए चलाई गोली का छर्रा खेत में काम कर रहे किसान की आंख में जा लगा। लहुलूहान किसान को परिजन व ग्रामीणों ने मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से फरार दोनों शिकारियों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सजाड़ा निवासी रणवीरसिंह (28) व उसका भाई माधो सिंह दोपहर बाद खेत में काम कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों में से एक ने देसी बन्दूक से किसी जानवर पर गोली दाग दी। जानवर तो बच गया, लेकिन गोली का छर्रा रणवीरसिंह की आंख में जा लगा, जो पीछे से आर-पार निकल गया। घायल को उसका भाई व अन्य लोग मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल के भाई माधोसिंह की तरफ से पेश रिपोर्ट पर शिकार के प्रयास में गोली चलाने वाले दोनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। दोनों शिकारी रणवीर को छर्रा लगने के बाद मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से देर रात रोहट निवासी मदनलाल पुत्र सोहनराम बावरी व सांवलता खुर्द निवासी शेषाराम पुत्र रामाराम बावरी को गिरफ्तार किया। इनसे टोपीदार बन्दूक व बिना नम्बर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।