9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली से पहले खिले किसानों के चेहरे

फलोदी (जोधपुर). मौसमतंत्र ने इस साल किसानों का साथ दिया। जिससे फलोदी तहसील क्षेत्र में खरीफ की सीजन में विभिन्न जिन्सों का 1 लाख 14 हजार 909 मेट्रिक टन बम्पर उत्पादन हुआ है। जिससे दीपावली से पहले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
दीपावली से पहले खिले किसानों के चेहरे

दीपावली से पहले खिले किसानों के चेहरे

फलोदी (जोधपुर). मौसमतंत्र ने इस साल किसानों का साथ दिया। जिससे फलोदी तहसील क्षेत्र में खरीफ की सीजन में विभिन्न जिन्सों का 1 लाख 14 हजार 909 मेट्रिक टन बम्पर उत्पादन हुआ है। जिससे दीपावली से पहले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।


राजस्व विभाग द्वारा खरीफ सीजन संवत 2077 की हाल ही में की गई गिरदावरी के मुताबिक इस बार खरीफ की सीजन में फलोदी तहसील के समस्त 126 गांवों में सिंचित व असिंचित इलाकों में 97 हजार 341 हैक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलें बोई गई थी। जहां 1 लाख 14 हजार 909 मेट्रिक टन उपज का उत्पादन हुआ है। इस बार फसलों में खराबा शून्य आंका गया है।

मंडी में पहुंचने लगी उपज

तहसील के सिंचित व असिंचित इलाकों में बोई गई खरीफ की विभिन्न जिन्सों का इस बार बम्पर उत्पादन हुआ है। किसान लोग खेतों व कृषि फार्मों पर पकी हुई उपज की काटने में जुटे हुए है। जहां मूंगफली, बाजरा, कपास, मूंग, मोठ आदि की कटाई हो गई है वे किसान उपज बेचने मंडी तक पहुंचने लगे हैं। जिससे मंडी में भी रौनक बनने लगी है।


यह है बुवाई व उत्पादन का ग्राफ

जिन्स सिंचित हैक्टेयर असिंचित हैक्टेयर उत्पादन मैट्रिक टन

बाजरा 14947 18275 38467
मंूग 3258 1051 2274

मोठ 200 2049 1083
तिल 637 1190 924

अरण्डी 4509 - 4509
कपास 10607 - 12728

मंूगफली 11428 - 31998
ग्वार बीज 9819 11918 13814

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग