9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि ब्लॉक सप्लाई में कटौती पर किसानों की आपात बैठक

- कटौती के आदेश वापस
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 17, 2021

कृषि ब्लॉक सप्लाई में कटौती पर किसानों की आपात बैठक

कृषि ब्लॉक सप्लाई में कटौती पर किसानों की आपात बैठक

जोधपुर।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व किसानों ने कृषि के लिए दी जाने वाली विद्युत सप्लाई में कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन की फ लोदी व जोधपुर जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों की आपात बैठक तिंवरी में हुई। बैठक में संघ ने मानूसन की बरसात की कमी के बीच अपर्याप्त वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे किसानों को फ सल सिंचाई के लिए दी जाने वाली विद्युत सप्लाई में एक घंटे की कटौती शुरू करने के निर्णय एतराज जताया। संगठन की ओर से डिस्कॉम प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी को वोल्टेज में सुधार करने, ट्रिपिंग रोकने व ब्लॉक सप्लाई में कटौती नहीं करने को लेकर ज्ञापन भेजा तथा जिले में लंबित विधुत तंत्र सुधार की मांग को भी दोहराया। इस पर डिस्कॉम प्रबंध निदेशक सिंघवी ने कृषि ब्लॉक सप्लाई में कटौती से इनकार करते हुए कृषि सिंचाई के लिए दिन में 6 घंटे व रात्रि में 7 घंटे ब्लॉक सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए फ ील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय जैविक प्रमुख रतनलाल डागा, संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानकराम परिहार, प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश व्यास, जोधपुर जिलाध्यक्ष रामनारायण जांगू सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग