9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FARMERS AGITATION—किसानों ने निकाली आक्रोश रैलियां, किया सद्बुद्धि यज्ञ

- अनाज मंडियों के साथ देचू व ओसियां कस्बे आंदोलन के समर्थन में रहे बंद- किसान आंदोलन का आठवां दिन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 12, 2020

FARMERS AGITATION---किसानों ने निकाली आक्रोश रैलियां, किया सद्बुद्धि यज्ञ

FARMERS AGITATION---किसानों ने निकाली आक्रोश रैलियां, किया सद्बुद्धि यज्ञ

जोधपुर।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिले में तहसील मुख्यालयों पर चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के आठवें दिन किसानों ने आक्रोश रैली निकाली व तहसील कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। आंदोलन के समर्थन में जिले की जीरा मंडी, बासनी व फ लोदी अनाज मंडी बंद रही। वहीं देचू, ओसियां में व्यापार संघों ने बाजार बंद रखे। किसान गत 8 दिनों से 21 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे है।
-
बापिणी में किया सद्बुद्धि यज्ञ
बापिणी में आक्रोशित किसानों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस दौरान प्रमुख संगठन कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे। जिले के देचू, ओसियां, बापिणी, फ लोदी, तिंवरी, लोहावट, बिलाड़ा, बावड़ी, बालेसर में किसानों के धरने जारी रहे। किसानो ने मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
-
आज लोहावट व बिलाड़ा में आंदोलन होगा तेज
जिले में चल रहे धरनों में गुरुवार को लोहावट व बिलाड़ा में आंदोलन तेज करने के लिए रणनीति बनाई गई।
संभाग उपाध्यक्ष मगनाराम विश्नोई व तहसील अध्यक्ष तुलछाराम राठौड़ ने बताया कि दर्जनों गांवों के किसान ट्रेक्टरों के साथ आन्दोलन में शामिल होंगे। वहीं लोहावट व्यापार संघ ने आन्दोलन के समर्थन में कस्बा बंद रखने की घोषणा की।
--

किसान जोश के साथ धरनों पर डटे हुए है। सरकार ने जल्द ही किसानों की मांगे नहीं मानी तो किसान व्यवस्था ठप करने के निर्णय को मजबूर होंगे।
नरेश व्यास, जिलाध्यक्ष
भारतीय किसान संघ जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग