
rani durgavati university teach farming, will get agriculture degree
जोधपुर।
किसानों ने बिजली बिलों की पेनल्टी माफ ी की घोषणा के बाद आंदोलन के दौरान रोके गए कृषि विद्युत बिल जमा कराने का निर्णय लिया है। किसानों ने डिस्कॉम प्रबंध निदेशक से बिल भरने में असमर्थ किसानों के एक लाख रुपए तक बिल बाकी होने पर कनेक्शन नहीं काटने व जबरदस्ती वसूली नहीं करने के आश्वासन के बाद निर्णय लिया है। भारतीय किसान संघ द्वारा बिजली बिलों पर पेनल्टियां जोडऩे व 833 रुपए प्रतिमाह का विद्युत अनुदान बंद करने के विरोध में 12 फ रवरी से विद्युत बिलों का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया गया था। आंदोलन में हुए समझौते के अनुसार पेनल्टी खत्म करने, कृषि कनेक्शनों पर रोक हटाने व डार्क जोन में कृषि कनेक्शन चालू करने, 833 रुपए प्रतिमाह का अनुदान पुन: शुरू करने की प्रक्रिया शुरू होने सहित विभिन्न मुद्दों पर बनी सहमति के बाद कृषि विद्युत बिलों का भुगतान करने का निर्णय लिया गया।
--
किसानों से बिल भुगतान का आह्वान
भारतीय किसान संघ की बैठक में फ सल बिक्री के अभाव में आर्थिक कारणों से बिल जमा कराने में असमर्थ किसानों का एक लाख रुपए तक बिल बकाया तक कनेक्शन नहीं काटने व जबरदस्ती बिल वसूली नहीं करने के डिस्कॉम प्रबंध निदेशक के आश्वासन के बाद किसानों से बिल भुगतान का आह्वान किया गया है।
--
किसान आंदोलन के चलते बहिष्कार किए गए कृषि विद्युत बिलों का पेनल्टी खत्म करने की घोषणा के बाद भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। किसान पेनल्टी घटाकर कृषि विद्युत बिल जमा करवाना शुरू कर सकते है।
तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ
Published on:
16 Oct 2020 02:42 pm
