9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GLOBAL AGRO PRODUCTS— किसानों को मिलेगी नई किस्में, मूल्य संवर्धित ग्लोबल उत्पादों को मिलेगी रफ्तार

- कृषि विश्वविद्यालय के ढांचागत-शैक्षणिक सहित किसानों के विकास में प्रो चौधरी ने निभाई मुख्य भूमिका
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 26, 2022

GLOBAL AGRO PRODUCTS--- किसानों को मिलेगी नई किस्में, मूल्य संवर्धित ग्लोबल उत्पादों को मिलेगी रफ्तार

GLOBAL AGRO PRODUCTS--- किसानों को मिलेगी नई किस्में, मूल्य संवर्धित ग्लोबल उत्पादों को मिलेगी रफ्तार

जोधपुर।

पश्मिची राजस्थान में उच्च कृषि शिक्षा के विकास व विस्तार के लिए वर्ष 2013 में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। गत तीन सालों में विश्वविद्यालय के विस्तार व शैक्षणिक-ढांचागत विकास के लिए किए गए कार्यों की बदौलत विश्वविद्यालय देश के प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में शामिल है। इसका श्रेय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रो बीआर चौधरी को जाता है, जिनका हाल ही में तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा हुआ है। जिन्होंने राज्य व केन्द्र सरकार सहयोग व समन्वय से विवि को नई उंचाइयों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। विवि के विकास को लेकर राजस्थान पत्रिका ने प्रो चौधरी से बात की--

पत्रिका-- किसानों के लिए क्या कार्य किए ?

प्रो चौधरी-- विवि में विभिन्न फसलों की नई किस्मों पर काम किया। युवा बेरोजगारों के लिए कौशल विकास केन्द्र चालू कराया। साथ ही, विभिन्न मूल्य संवर्धित किस्मों पर काम कराया, ताकि किसानों का जीवन स्तर ऊंचा हा सके।

------

पत्रिका--- कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रयास किए ?

प्रो चौधरी-- राज्य सरकार के सहयोग से नवीन कृषि व इससे संबंद्ध महाविद्यालयों की स्थापना की गई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की ओर से विवि में नवस्थापित डेयरी टेक्नोलॉजी व कृषि अभियांत्रिकी संकायों को मान्यता दी गई।

---

पत्रिका-- विवि के अधीन अन्य जिलों में संचालित महाविद्यालयों के लिए क्या कार्य किए ?

प्रो चौधरी---नवीन कृषि महाविद्यालय बायतु (बाड़मेर) के लिए 30 हेक्टेयर भूमि आंवटित गई तथा अध्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से विवि को करीब 108 हेक्टेयर भूमि निशुल्क आवंटित की गई। पाली और जालोर जिलों मे नवस्थापित कृषि विज्ञान केन्द्रों के लिए क्रमश: 20 हेक्टेयर तथा 16 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है।

----

पत्रिका-- विवि के ढांचागत विकास के लिए क्या किया ?

प्रो चौधरी--- वर्ष 2013 में कृषि विवि की स्थापना के बाद से अब तक विवि का प्रशासनिक भवन कॉलेज बिल्डिंग में चल रहा है। विवि का नया भवन तैयार कराया जा रहा है। 10 जून 2021 को मुख्यमंत्री व राज्यपाल से विवि के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास कराया गया। आगामी दीपावली तक नए भवन में शिफि्टंग हो जाएगी।

-------------------

यह भी उपलिब्धयां

- राज्य सरकार की ओर से बाजरा व अन्य मोटे अनाजों के संवर्द्धन, प्रोत्साहन व नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विवि में करीब 5 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर मिलेट्स की स्थापना की जाएगी

- विवादों में रहने वाली प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए जेट परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन

- विवि के अधीन तीनों कॉलेजों में छात्र-छात्रा छात्रावासों का निर्माण

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग