9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुर्बानी के नाम पर अपनी ही बेटी को किया हलाल, नापाक करतूत पर कहा इससे अल्लाह खुश होंगे

पीपाड़ सिटी में बालिका की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
2 min read
Google source verification
murder,ramadan,Rajasthan Police,jodhpur latest news,Murder of Daughter,jodhpur crime,rajasthan crime news,pipar news,jodhpur crime news,pipar city news,

कुर्बानी के नाम पर अपनी ही बेटी को किया हलाल, नापाक करतूत पर कहा इससे अल्लाह खुश होंगे


विकास चौधरी

पीपाड़सिटी/जोधपुर. शहर के सिलावटों के मोहल्ले में गुरुवार रात अपने परिजनों के साथ छत पर सो रही चार वर्षीय बालिका का गला रेंतकर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि बालिका की हत्या के मामले में बालिका के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो बालिका के पिता नवाब अली कुरैशी ने बालिका की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। अंधविश्वासी पिता नवाब अली कुरैशी ने पुलिस को बताया कि रमाजान के माह में अल्लाह को खुश करने के लिए कुर्बानी देनी की बात कहीं, और बताया कि जीवन की सबसे प्यारी चीज अल्लाह को कुर्बान करने के लिए चार वर्षीय पुत्री रिजवाना का गला हलाल कर दिया। इस पर पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया। इससे पहले बालिका की हत्या से ध्यान हटाने के लिए बिल्ली खाने की बात की अफवाह फैला कर दफनाने का प्रयास भी किया।

यह है मामला
गुरुवार रात्रि नवाब अली कुरैशी अपनी पत्नी व दो पुत्रियों के साथ घर की छत पर सोया था। रात्रि करीब तीन बजे उसकी पत्नी शबाना की आंख खुली तो बड़ी पुत्री रिजवाना पास में नहीं मिली। उसने इधर-उधर देखा तो छत पर ही खून से सनी पुत्री पर नजर पड़ी। उसने तत्काल अपने पति नवाब अली को जगाया तथा रात्रि को ही सरकारी अस्पताल ले कर गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र खदाव दल बल सहित अस्पताल पहुंचे। तब तक चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया था। मृतका की मां की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारी पहुंचे घर में परिजनों के साथ सो रही बालिका की गला रेंतकर हत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खींवसिंह भाटी जोधपुर से और पुलिस उपाधीक्षक सेठाराम बंजारा बिलाड़ा से पीपाड़ सिटी के सिलावटों के मोहल्ले में नवाब अली कुरैशी के घर पहुंचे और परिजनों से घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ किसी बाहरी व्यक्ति के घर में घुसने की संभावनाओं की समीक्षा की।


एफएसएल टीम ने लिए थे साक्ष्य

ब्लाइंड मर्डर केस को देखते हुए जोधपुर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों के दल को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने के संग्रहण के साथ अन्य सबूतों को एकत्रित कर सीलबंद किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए संभावित हत्यारे तक पहुंचने के लिए जोधपुर से डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। स्नाइफर डॉग को घटनास्थल के साथ तंग गलियों में घुमाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। निसं

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग