9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने दूसरी शादी की, मां पीहर लौटी, रुपए के लालच में गर्भवती हुई नाबालिग

- पिता व सौतेली मां पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप, चार युवकों की तलाश में पुलिस- गर्भवती होने के बारे में नाबालिग ने बताया तो सौतेली मां ने मरने की दे दी सलाह
2 min read
Google source verification
पिता ने दूसरी शादी की, मां पीहर लौटी, रुपए के लालच में गर्भवती हुई नाबालिग

पिता ने दूसरी शादी की, मां पीहर लौटी, रुपए के लालच में गर्भवती हुई नाबालिग

जोधपुर.
जिले में चौदह साल की एक मासूम बालिका पिता व सौतेली मां के लालच की वजह से छह-सात माह पहले चार जनों की हैवानियत का शिकार होकर गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर मासूम ने सौतेली मां को अवगत कराया, लेकिन मासूम को संभालने की बजाय सौतेली मां ने मरने की सलाह दे डाली। डरी-सहमी मासूम बालिका ननिहाल पहुंची और मां को पूरी बात बताई। मां-पुत्री थाने पहुंचे और पिता व सौतेली मां पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाकर चार व्यक्तियों पर बलात्कार व पोक्सो एक्ट में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने बयान दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया। पिता को हिरासत में लिया गया। चार नामजद आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गईं हैं।

नाचने के बहाने दो बार जैसलमेर ले जाकर बलात्कार
पीडि़ता का आरोप है कि वह अपने पिता व सौतेली मां के साथ रहती है। छह-सात माह पहले पिता ने नाचने के बहाने उसे दो व्यक्तियों को सौंपा था। वे उसे जैसलमेर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया था। फिर उसे घर छोड़ दिया था। बदले में पिता को रुपए दिए थे। कुछ दिन बाद पिता ने फिर दो और व्यक्तियों के साथ नाचने भेज दिया था। दोनों उसे फिर जैसलमेर ले गए थे, जहां बलात्कार किया था। दोनों ने भी पिता को रुपए दिए थे। अब मासूम चार माह की गर्भवती है। गत दिनों मासूम को खुद के गर्भवती होने का पता लगा था। उसने सौतेली मां को जानकारी दी। उसकी मदद करने व संभालने की बजाय सौतेली मां ने कह दिया कि जाकर मर जा।

पहली पत्नी के पांच संतान, फिर रचाई दूसरी शादी
पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद के चलते पीडि़ता के पिता ने चार-पांच वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। पति के दूसरी शादी करने के बाद से वह पीहर में है। उसने पति पर भरण पोषण के लिए कोर्ट में दावा कर रखा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग