
संगमरमर,हस्तकला व मूर्तिकला के जनक अशोक धूत नहीं रहे
जोधपुर।
राजस्थान के सफेद मार्बल्स में हस्तकला, मूर्तिकला के जनक व हजारों आइटमों के साथ विश्व के कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ उद्योगपति व निर्यातक अशोककुमार धूत का शनिवार को जयपुर में कोरोना से निधन हो गया। मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ने धूत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एमआईए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि धूत ने जयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पद पर रहते हुए न केवल उद्योग बल्कि समग्र जयपुर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य किए।रीको के निदेशक सुनील परिहार ने बताया कि धूत ने सेंटर फ ोर डवलपमेंट ऑफ स्टोन्स के उपाध्यक्ष रते हुए 50 वर्षों तक राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्टोन प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टोन उद्योग को नई उंचाइयां दी। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कैलाश एन कंसारा, स्टोन इण्डस्ट्रीज एण्ड माईनिंग डवलपमेंट सोसायटी के संरक्षक विरेन्द्रसिंह कच्छवाह व अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश सांखला ने धूत के निधन को स्टोन उद्योग के लिए क्षति बताया।
Updated on:
07 Jun 2021 09:58 pm
Published on:
07 Jun 2021 09:58 pm
