9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में भी सुरक्षित नहीं ‘लाडो’, पढ़ाई के बहाने पिता ने ही कर डाला बेटी के साथ बलात्कार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rape

father raped step daughter in home, arrested

जोधपुर। मण्डोर थाना क्षेत्र में एक युवक रविवार दोपहर नाबालिग सौतेली पुत्री के साथ बलात्कार कर मौके से भाग गया। आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार आरोपी युवक दस-बारह साल पहले मजदूरी करने सिलीगुड़ी गया था, जहां उसकी एक विधवा से घनिष्ठता हो गई। उसके एक बच्ची भी है। वह दोनों को जोधपुर ले आया और महिला को पत्नी व बच्ची को पुत्री की तरह साथ रखने लगा। महिला रविवार को घरों में साफ-सफाई करने के काम पर चली गई। आरोपी ने चौदह साल की बालिका को पढ़ाई कराने के बहाने घर पर ही रोक लिया और अपराह्न करीब तीन बजे उसके साथ बलात्कार किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर मां के पास पहुंची और सौतेले पिता की हरकत की जानकारी दी।


मौके से भाग छूटा आरोपी पिता
घबराई हुई मां घर लौटी, लेकिन तब तक आरोपी वहां से गायब हो चुका था। बाद में वह मण्डोर थाने पहुंची और बलात्कार व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाशी लेकर आरोपी पिता को रात को हिरासत में लिया। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ बयान भी दर्ज किए गए हैं। संभवत: सोमवार या मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी सौतेला पिता मजदूरी करता है।


नौकरी दिलाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म
वहीं श्रीगंगानगर में भी एक महिला को दस-बारह हजार रुपए की नौकरी दिलाने के बहाने सुखाडिया सर्किल पर एक होटल में ले जाकर एक कथित डॉक्टर, होटल मालिक सहित पांच जनों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि एक महिला ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब पंद्रह दिन पहले राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थी।

यहां उसे एक व्यक्ति मिला जो खुद को सादुलशहर का डॉक्टर बता रहा था और उसने अपना नाम हरजीत सिंह उर्फ राहुल उर्फ संदीप बताया। उससे जान पहचान होने पर उसने महिला के काम आदि के बारे में जानकारी ली। महिला कहीं काम करती है।


कथित डॉक्टर ने उसको दस-बारह हजार रुपए की नौकरी दिलाने की बात कही। 28 अगस्त को उसे श्रीगंगानगर बुला लिया और सुखाडिया सर्किल के समीप क्लासिक होटल में ले गया। जहां उसको चाय पिलाई गई। चाय पीते ही वह अचेत हो गई। कथित डॉक्टर, होटल मालिक, एक फौजी नाम के व्यक्ति व दो अन्य ने बारी-बारी से उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वहां से वह अपने गांव चली गई और घटना के बारे में परिजनों को अवगत कराया।

परिजनों को साथ लेकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार शाम को सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित मय जाब्ते के होटल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया तथा होटल वालों से पूछताछ की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग