9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइबी ट्रेनिंग सेंटर में महिला कांस्टेबल फंदे पर लटकी

- 46 सदस्यों के प्रशिक्षण दल में दो दिन पहले ही आइबी ट्रेनिंग सेंटर आई थी मृतका
less than 1 minute read
Google source verification
आइबी ट्रेनिंग सेंटर में महिला कांस्टेबल फंदे पर लटकी

आइबी ट्रेनिंग सेंटर में महिला कांस्टेबल फंदे पर लटकी

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया रोड पर इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) के प्रशिक्षण सेंटर के कमरे में गुरुवार रात एक महिला कांस्टेबल चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मोबाइल लॉक होने से आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका।
थानाधिकारी कैलाशदान चारण ने बताया कि भदवासिया रोड पर आइबी के ट्रेनिंग सेंटर है, जहां एक कमरे में अहमदाबाद निवासी झरना (25) पुत्री जगदीश सोलंकी ने फंदा लगाकर जान दी। वह कांस्टेबल थी। रात सवा आठ बजे सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कमरे में झरना चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटक रही थी। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जांच के बाद देर रात शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

दो दिन पहले आई, पांच दिन क्वॉरंटीन थे
आइबी ट्रेनिंग सेंटर में देश के विभिन्न जिलों से 43 पुरुष व तीन महिला कांस्टेबल मंगलवार को ही किसी पाठ्यक्रम की ट्रेनिंग के लिए आए थे। सभी को पांच दिन के लिए क्वॉरंटीन रखा गया था। इसके बाद प्रशिक्षण शुरू होने वाला था। दो महिला कांस्टेबल एक कमरे में और मृतका झरना अकेली दूसरे कमरे में थी।

रॉल कॉल में नहीं पहुंची, धक्का देकर कमरा खोला
झरना ने दोपहर में खाना खाया था। देर शाम ट्रेनिंग सेंटर में हमेशा की तरह रॉल कॉल (उपस्थिति) लिया गया तो वह नहीं पहुंची। साथी कांस्टेबल उसके कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से मिला। मोबाइल लगाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। धक्का देकर दरवाजा खोला तो झरना फंदे पर लटकी पाई गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग