
जोधपुर. आजकल शहर की गर्ल्स भी फोटोग्राफी में अपना कॅरियर बना रही है। अपने शौक और प्रोफेशन के चलते शहर की कई गर्ल्स आजकल फूड और कल्चर को अपने फोटो के जरिए देश के हर कोने में पहुंचा रही है। साथ ही अपनी क्लिक की गई तस्वीरों के माध्यम से फोटोग्राफी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनका कहना हैं कि फोटोग्राफी को जितना समय दिया जाए, उतना ही जल्द इस कला में निखार आएगा। शहर की फीमेल फोटोग्राफर्स ने न सिर्फ फोटोग्राफी के लिए अवॉर्ड हासिल किए बल्कि कई महिलाओं को इसके लिए प्रेरित भी किया।
बेटी के बर्थडे केक स्मैश की क्लिक से शुरू हुई जर्नी - अपनी हॉबी के रूप में फोटोग्राफी शुरू करने वाली गरिमा दीक्षित आज शहर की जानी मानी प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। गरिमा ने बताया कि पहले वे आईटी उद्योग में काम करती थी और एक फौजी की वाइफ है। अपनी बेटी के बर्थडे केक स्मैश की क्लिक तस्वीर से शुरू हुई जर्नी और आज गरिमा शहर में अपना स्टूडियो चला रही है। साथ ही तस्वीरों के माध्यम से खूबसूरत लम्हों को अपने कैमरे में कैद करती हैं।
फूड और नेचर की फोटोग्राफी से लुभाया - फूड और नेचर की फोटोग्राफी कर आयुषी ने कई लोगों को अपनी फोटोग्राफी से लुभाया है। आयुषी बताती है कि उन्होंने अपने शौक को पूरा करने के लिए इसकी शुरूआत की। समय के साथ वे इसमें पारंगत बन गई और आज वे अपनी अलग पहचान बनाए है। वे बताती है कि आपके पास सिर्फ एक पल होता है अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ देने के लिए एक क्लिक में परफेक्ट फ्रेम आएगा तो ही आप अच्छे फोटोग्राफर माने जाएंगे।
पति के साथ स्टूडियो संचालित कर रही - एक समारोह में शहर की महिलाओं की फोटो क्लिक करने के लिए मोनिका सोलंकी ने पहली बार कैमरा हाथ में लिया। पहली बार फोटो क्लिक करने से आत्मविश्वास बढ़ा तबसे फोटोग्राफी को ही अपना प्रोफेशन बनाने की ठान ली और अब वे पति के साथ स्टूडियो संचालित कर रही है। मोनिका बताती है कि समय और मेहनत के साथ आप हर क्षेत्र में पारंगत बन अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
Published on:
23 May 2024 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
