9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मी सितारों ने ली सूर्यनगरी से विदाई, गोविंदा सहित इन कलाकारों के साथ दिखा सेल्फी खिंचवाने का क्रेज

गोविंदा एयरपोर्ट पर जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरे तो बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों ने गोविंदा को घेर लिया और कइयों ने सेल्फी क्लिक करवाई।
less than 1 minute read
Google source verification
film shooting in jodhpur

film actors in jodhpur, Govinda, Govinda latest news, jodhpur airport, rangeela raja, jodhpur news, jodhpur news in hindi

Photo & Video : Jitendra Parihar/जोधपुर. अभिनेता गोविंदा, अभिनेत्री अनुपमा अग्निहोत्री व प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी रविवार दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हुए। यह सभी आगामी फिल्म रंगीला राजा की शूटिंग के लिए जोधपुर आए हुए थे। फिल्म की शूटिंग के दृश्य खींवसर फोर्ट में फिल्माए गए हैं। जिसमें अभिनेता गोविंदा के अलावा शक्ति कपूर, अभिनेत्री डिंगना सूर्यवंशी, अनुपमा अग्निहोत्री और मिशिका चौरसिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सिकंदर भारती कर रहे हैं। फिल्म में गोविंदा डबल रोल में नजर आएंगे। गोविंदा एयरपोर्ट पर जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरे तो बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों ने गोविंदा को घेर लिया और कइयों ने सेल्फी क्लिक करवाई। गोविंदा ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि पिछले कई दिनों से में राजस्थान में हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा और बहुत प्रेम मिला। मैं धन्यवाद देता हूं और प्रणाम करता हूं। काफी लंबे समय बाद रंगीला राजा में भूमिका निभाने के सवाल पर गोविंदा ने कहा कि उनकी फिलहाल में आई फिल्म फ्राय-डे है। इस प्रकार रंगीला राजा में भी गोविंदा स्टाइल का सिनेमा देखने को मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग