9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाइनेंस कम्पनी के प्रतिनिधियों की धमकी से बिगड़ी तबियत, हुई मौत

भोपालगढ (जोधपुर). उपखण्ड क्षेत्र के बिराणी गांव निवासी एक व्यक्ति की फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण की बकाया किश्तें चुकाने को लेकर बार-बार धमकाए जाने के बाद उसका रक्तचाप बढऩे एवं इस वजह से उसकी मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Finance company's representatives threatened, death

फाइनेंस कम्पनी के प्रतिनिधियों की धमकी से बिगड़ी तबियत, हुई मौत

भोपालगढ (जोधपुर). उपखण्ड क्षेत्र के बिराणी गांव निवासी एक व्यक्ति की फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण की बकाया किश्तें चुकाने को लेकर बार-बार धमकाए जाने के बाद उसका रक्तचाप बढऩे एवं इस वजह से उसकी मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर देर शाम को भोपालगढ़ के राजकीय अस्पताल में रखवाया है और शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। क्षेत्र के बिराणी गांव निवासी भरतकुमार पुत्र पुखराज सैन ने शुक्रवार शाम को भोपालगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट सौंपकर मुकदमा दर्ज करवाया।


रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई रामरतन पुत्र पुखराज सैन ने महिंद्रा फाइनेंस प्राइवेट कंपनी से मकान संबंधी ऋण (हाऊस लोन) लिया हुआ था। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से कंपनी के प्रतिनिधि बकाया ऋण राशि की किस्तें चुकाने के नाम पर उसके भाई को धमकाते रहते हैं। जिससे उसके भाई का रक्तचाप बढऩे से तबियत बिगड़ गई और शुक्रवार को ही उसे इलाज के लिए पहले
भोपालगढ़ एवं बाद में जोधपुर ले जाया गया।

इस बीच शुक्रवार को ही सुबह करीब 11 बजे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गाड़ी लेकर उसके भाई रामरतन के घर आए तथा कहा कि कंपनी की बकाया किस्त जमा कराओ, नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उस वक्त घर पर रामरतन की गर्भवती पत्नी और बच्चे ही थे।


रामरतन की पत्नी ने फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधियों से कहा कि आपकी धमकियों की वजह से उसके पति रामरतन का रक्तचाप बढ़ गया है और वह बेहोश हो गए। जिनको इलाज करवाने के लिए जोधपुर लेकर गए हैं। इस पर कंपनी के कर्मचारियों ने रामरतन की गर्भवती पत्नी तथा उसके बच्चों को घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया तथा घर पर ताला लगा दिया। खाली पेपर पर अंगूठा व हस्ताक्षर भी करवा लिए।

रिपोर्ट में भरतकुमार ने बताया कि रामरतन को बेहोशी की हालत में परिजन भोपालगढ़ लाए और यहां से जोधपुर के अस्पताल ले गए। जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर जाने पर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग