9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर एफआइआर दर्ज, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी व महापुरुषों के अपमान का आरोप

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर एफआइआर दर्ज, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी व महापुरुषों के अपमान का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
हार्दिक पंड्या

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर एफआइआर दर्ज, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी व महापुरुषों के अपमान का आरोप

जोधपुर.

टीवी शो में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी को लेकर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ मंगलवार को लूनी थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि सरेचां गांव में बस स्टैण्ड निवासी अधिवक्ता देवाराम मेघवाल ने हार्दिक पंड्या पर अश्लील टिप्पणी करने, आईटी एक्ट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि क्रिकेटर ने गत दिनों एक टीवी में महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी की थी। इसके साथ ही उसने फेसबुक व ट्विटर पर भी यह टिप्पणी अपलोड कर दी थी। जिसके साथ ही देश के महापुरुषों का अपमान किया। इसमें डॉ भीमराव अम्बेडकर भी शामिल थे। जिससे उसकी भावनाएं आहत हुईं है। शो में क्रिकेटर केएल राहुल भी शामिल था। पुलिस ने डाक से भेजी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें.. देर रात अवैध शराब के विरुद्ध हुई कार्रवाई, देसी शराब की पेटियों समेत वाहन जब्त

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग