9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमां से बरसी आग, आज और अधिक गमी रहेगी

Thar Weather  
less than 1 minute read
Google source verification
आसमां से बरसी आग, आज और अधिक गमी रहेगी

आसमां से बरसी आग, आज और अधिक गमी रहेगी

जोधपुर. संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को तेज गर्मी रही। दिनभर शुष्क मौसम के कारण तापमान कम होने के बावजूद भीषण गर्मी का एहसास हो रहा था। बाड़मेर में पारा करीब 43 और फलौदी में 42 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादलों की हल्की आवाजाही के साथ तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण मौसमी परिस्थितियों में फिर बदलाव आएगा। अगले सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का मौसम बना रहेगा। हालांकि इस दौरान भीषण तम गर्मी पडऩे की आशंका अभी नहीं है।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ होने से सुबह से ही सीधी धूप जमीन पर आ रही थी। सुबह 8 बजे ही मानो गर्मी कहर बरपाने लग गई। दस बजने तक खुले में रखा सामान गर्म होकर तपने लग गया। दोपहर 12 बजे आसमां से जैसे शोले बरसे रहे थे। अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री पर पहुंचा। शाम ढलने के बाद भी इमारतें तपिश छोड़ रही थी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 30.4 और अधिकतम 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज गर्मी रही। वहां रात का तापमान क्रमश: 28.3 व 28.2 और दिन का 42.9 और 41.6 डिग्री मापा गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग