9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेल्डिंग की चिंगारी से बोरवेल मशीन के फ्यूल टैंक में आग, दो झुलसे

- गैराज में बड़ा हादसा होने से टला, दो दमकलों ने समय रहते पाया काबू
less than 1 minute read
Google source verification
वेल्डिंग की चिंगारी से बोरवेल मशीन के फ्यूल टैंक में आग, दो झुलसे

वेल्डिंग की चिंगारी से बोरवेल मशीन के फ्यूल टैंक में आग, दो झुलसे

जोधपुर।
सूरसागर थानान्तर्गत कबीर नगर में अनाथ आश्रम के सामने स्थित एक गैराज में मरम्मत कार्य के दौरान वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से बोरवेल मशीन में आग लग गई। फ्यूल टैंक के चपेट में आने से आग एकबारगी भीषण होने लगी, लेकिन दो दमकलों की मदद से अग्निशमन कर्मचारियों ने समय रहते काबू पा लिया। गैराज के दो कर्मचारी झुलस गए। (Burning Borewel machine)
सहायक अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि कबीर नगर में वाहन रिपेयरिंग का एक गैराज है, जहां दोपहर में बोरवेल मशीन की मरम्मत की जा रही थी। इस दौरान अपराह्न करीब तीन बजे वेल्डिंग करने के दौरान चिंगारियां निकलने से आग लग गई। बोरवेल मशीन और उसका फ्यूल टैंक चपेट में आ गया। जिससे आग भीषण हो गई।
गैराज कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों के सामने वे बेबस रहे। शास्त्रीनगर से दो दमकलों के साथ अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बोरवेल का कुछ हिस्सा जल चुका था। आग लगने से गैराज में काम करने वाले दो कर्मचारी घायल हो गए। एक कर्मचारी के करंट लगने और दूसरे के झुलसने की सूचना है। डायल 112 की मदद से दोनाें को अस्पताल ले जाया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग