9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे के बाद ट्रेलर में आग, चालक-खलासी जिंदा जले

- फलोदी में एका गांव के पास देर रात हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
Fire in trailer after accident, driver and helper burn alive

हादसे के बाद ट्रेलर में आग, चालक-खलासी जिंदा जले

जोधपुर. फलोदी में मेगा हाईवे पर एका गांव के पास मंगलवार देर रात सडक़ हादसे में भिड़ंत के बाद चावल से भरे ट्रेलर में आग लग गई और चालक व खलासी जिन्दा जल गए। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई।
थानाधिकारी राजीव भादू के अनुसार एका गांव के पास रात 10.45 बजे चावल से भरे एक ट्रेलर की किसी अन्य वाहन से भिड़ंत हो गई। ट्रेलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। केबिन चपेट में आ गया। अंदर फंसने से चालक व खलासी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। दोनों भी आग की चपेट में आ गए। वहां से निकल रहे लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। चालक व खलासी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें तेज होने से सफल नहीं हो पाए। एका गांव निवासी शिक्षक सवाईसिंह व आस-पास के ग्रामीणों ने पानी डाला और दोनों को बाहर निकालने में जुट गए।

बाद में फलोदी से दमकल भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक व खलासी जिन्दा जल गए। देर रात तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी। हादसे की वजह से मेगा हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग