9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक का पीछा कर फायरिंग, पुलिस का इनकार

- आपसी रंजिश का मामला, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
युवक का पीछा कर फायरिंग, पुलिस का इनकार

युवक का पीछा कर फायरिंग, पुलिस का इनकार

जोधपुर.
शराब दुकानदार व हिस्ट्रीशीटर के बीच चल रही रंजिश में मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार हिस्ट्रीशीटर ने मण्डोर थाना क्षेत्र में सुरपुरा बांध के पास बोलेरो पिकअप में सवार एक युवक का पीछा कर गोली चलाई। प्रारम्भिक जांच के बाद पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी के अनुसार शराब दुकानदार प्रीतमसिंह उर्फ कालू व कीर्ति नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल कच्छावाह के बीच रंजिश है। प्रीतमसिंह का परिचित किशोर सुबह गायों को चारा डालने के लिए बोलेरो पिकअप में आंगणवा गौशाला की तरफ जा रहा था। सुरपुरा बांध के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार हिस्ट्रीशीटर राहुल व उसके एक साथी ने बोलेरो का पीछा किया। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने उसे डराया धमकाया। उसने बोलेरो भगाई तो आरोपियों ने एक गोली भी चलाई, लेकिन गनीमत रही कि वह बच गया। वह तेज रफ्तार में बोलेरो भगा ले गया व पुलिस को सूचना दी।
पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच की। किशोर की तरफ से राहुल कच्छवाहा व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, एक महीने से फरार चल रहे कीर्ति नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल पुत्र बाबूराम कच्छावाह को गिरफ्तार किया गया।
एक माह पहले भी की थी फायरिंग
पुलिस का कहना है कि गत दो अक्टूबर को प्रीतमसिंह उर्फ कालू की माता का थान रोड स्थित किराए की दुकान पर राहुल व साथियों ने हमला कर फायरिंग की थी। कालू ने शराब की अवैध ब्रांच के लिए यह दुकान किराए पर ले रखी है। इस मामले में राहुल कच्छावाह फरार था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग