9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराणा व्यापारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

- टैक्सी के दरवाजे से टकराकर नीचे गिरा, उठकर भागते दो और गोलियां चलाकर भागा
2 min read
Google source verification
किराणा व्यापारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

किराणा व्यापारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

जोधपुर.
मण्डोर नौ मील के पास एक युवक ने टैक्सी में सवार किराणा व्यापारी को रोका और एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। व्यापारी के पीछा करने पर वह मोटरसाइकिल लेकर खड़े दो साथियों के साथ भाग गया। हमलावरों का सुराग नहीं लग सका।
पुलिस के अनुसार लालसागर में दिलीप नगर निवासी लूणकरण (40) पुत्र बंकरलाल माहेश्वरी मण्डोर नौ मील में माहेश्वरी किराणा स्टोर नामक दुकान है। गत 13 नवम्बर की रात साढ़े ग्यारह बजे दुकान ड्योढ़ी करने के बाद पुत्र, मुनीम व भाई के साथ टैक्सी में घर के लिए रवाना हुए। वे गोदाम के पास से होकर आ रहे थे। व्यापारी खुद टैक्सी चला रहे थे। तभी एक युवक ने आड़े आकर टैक्सी रोकी और पिस्तौल तानकर उसे नीचे उतरने के लिए धमकाने लगा।
हिम्मत व हौंसले के साथ व्यापारी ने तड़ककर जवाब दिया और जोर से वाहन का दरवाजा खोला। जो उस युवक के जा लगा और वह नीचे गिर गया। व्यापारी को बाहर निकलते देख युवक ने गोली चला दी, लेकिन गनीमत रही कि गोली टैक्सी के दरवाजे पर जा लगी और व्यापारी सुरक्षित बच गया। युवक उठा और भागने लगा। व्यापारी ने पीछा किया तो युवक ने दो और गोलियां चला दी, लेकिन वो बच गए। फिर वो कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पीछे बैठकर भाग गया। आस-पास के लोग मौके पर आए और पुलिस को सूचना दी। हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। जांच के दौरान मौके से दो खाली कारतूस जब्त किए गए हैं। गोली लगने से टैक्सी के दरवाजे में 6 एमएम का हॉल हो गया।
लूट के प्रयास की आशंका
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि हमलावरों ने संभवत: लूट के लिए फायरिंग की होगी। एक गोली टैक्सी के गेट पर लगी। लुटेरों का पता नहीं लग पाया है। आशंका है कि रुपए लूट के लिए फायरिंग की होगी। युवकों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग