9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी

- सरकार ने दिया 400 करोड़ का बजट- जिले में 4 नए कॉलेज, एक आईटीआई व एक पॉलिटेक्निक कॉलेज भी शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी

जोधपुर में प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी

जोधपुर. राज्य सरकार ने जोधपुर में फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी (Digital University) खोलने की बड़ी घोषणा की है। इसके लिए 400 करोड रुपए का बजट आवंटित किया है। यह शुरू होने से जोधपुर को शिक्षा का डिजिटल पावर हाउस (Digital Power House) और डिजिटल एक्टिविटी (Digital Activity) का ग्लोबल हब विकसित करने में मदद मिलेगी।
डिजिटल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ब्लॉकचेन, डाटा एनालिटिक्स, रोबोटिक्स, बायोकंप्यूटिंग, ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स एंड डिसरप्टिंग कन्वेंशनल मॉडल ऑफ वर्क एण्ड बिजनेस जैसे एक्सीलेंस केंद्र खोले जाने की संभावना है।

मगर पूंजला के बाद अब सूरसागर में कन्या महाविद्यालय
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot)ने बजट में सूरसागर में राजकीय कन्या महाविद्यालय, मण्डोर में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपालगढ़ में आईटीआई और पीपाड़ में राजकीय महाविद्यालय शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद जोधपुर जिले में 17 राजकीय महाविद्यालय हो जाएंगे। इससे पहले शहर में चौपासनी हाउसिंग में राजकीय महाविद्यालय जोधपुर, मगरा पूंजला कन्या महाविद्यालय और कुड़ी भगतासनी राजकीय महाविद्यालय संचालित है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग