9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में पहला एलसीएनजी स्टेशन शुरू

- घर तक प्राकृतिक गैस पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछा रही कम्पनी
less than 1 minute read
Google source verification
शहर में पहला एलसीएनजी स्टेशन शुरू

शहर में पहला एलसीएनजी स्टेशन शुरू

जोधपुर. एलएनजी और गैस लॉजिस्टिक कंपनी एजी एंड पी ने गुरुवार को जोधपुर में अपने पहले पूर्ण स्वामित्व वाले लिक्विफाइड और कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (एलसीएनजी) स्टेशन का शुभारंभ किया। यहां कल्ल्पतरु के पास बनाए गए स्टेशन में एलएनजी भंडारण और गैसीकरण के 56 मीट्रिक टन की क्षमता वाले दो भंडारण टैंक हैं।
स्टेशन से सीएनजी संचालित वाहन, ऑटो-रिक्शा से लेकर टैक्सी, कारों और हल्के कमर्शियल ट्रक ईंधन भरवा सकेंगे। एलसीएनजी स्टेशन खुलने के साथ जोधपुर में अब छह एजी एंड पी प्रथम सीएनजी स्टेशन संचालित हो रहे हैं जो डीजल शेड, पाल रोड, लालसागर रोड, सूरसागर रोड, मंडोर और सालावास क्षेत्रों में चल रहे हैं। तीन और स्टेशन पाली-हाईवे पर दो और बनार रोड पर एक के अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है।
कम्पनी घरों, व्यवसाय और कारखानों में सीधे पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछा रही है। उद्घाटन समारोह में कलक्टर इंद्रजीत सिंह और कम्पनी के प्रबंध निदेशक पीपीजी सर्मा मौजूद रहे। चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर मनीष गोस्वामी ने बताया कि अगले पांच वर्षों में कम्पनी जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में 50 सीएनजी स्टेशन बनाएगी। इसके अलावा 2 लाख से अधिक घरों को पीएनजी से जोड़ा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग