
Fit India campaign: the power of soldiers with cricket
जोधपुर ( jodhpur news.current news ) . केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए'फि ट इंडिया अभियान' ( fit india campaign ) के तहत सीमा सुरक्षा बल राजस्थान सीमांत मुख्यालय की ओर से डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ( sports news cricket news ) का आयोजन किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल राजस्थान ( bsf news ) के महानिरीक्षक अमित लोढा जवानों-खिलाडि़यों का ( fitness ) मार्गदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के तहत फ्रंटियर राजस्थान व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर के विभिन्न कार्यालयों के बीच 15 फरवरी से एक मार्च तक हर शनिवार व रविवार को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के अश्विनी स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 'फिट इंडिया अभियान' के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढावा देने व सभी सीमा प्रहरियों को शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त व स्वस्थ रहने का संदेश देना है।
गौरतलब है कि इसका मुख्य उद्देश्य सभी देशवासियों को तंदुरुस्त रहने के लिए जागरूक करना है। यह अभियान 2023 तक जारी रहेगा। अगले चार साल तक चलने वाले इस अभियान के तहत पहले साल 'फिजिकल फिटनेस' का अभियान, दूसरे साल ' खाने की आदत को लेकर अभियान, तीसरे साल 'पर्यावरण स्वच्छ रखने' का अभियान व चौथे साल 'रोगों से दूर रहने के तरीकों ' के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे।
Published on:
13 Feb 2020 07:20 pm
