29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओवरटेक के प्रयास में ट्रक की कार से भिड़ंत, पांच जातरुओं की मौत

- जैसलमेर-जोधपुर रोड पर ५१ मील के पास हादसा- रामदेवरा में दर्शन कर लौट रहे थे गुजरात

2 min read
Google source verification
Five persons death in car truck accident

संशोधित...ओवरटेक के प्रयास में ट्रक की कार से भिड़ंत, पांच जातरुओं की मौत


जोधपुर/बालेसर.
जिले में जैसलमेर रोड पर ५१ मील के पास बुधवार दोपहर ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक के गलत दिशा में जाकर एक कार से भिडऩे से कार में सवार सभी पांचों जातरुओं की मौत हो गई। शेरगढ़ थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं।
वृत्ताधिकारी (बालेसर) अजीत सिंह के अनुसार गुजरात गांधीनगर में भाभरा कलोल में आमजा गांव निवासी पांच व्यक्ति एक कार में रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। दोपहर करीब बारह बजे कार के ५१ मील के पास पहुंचने पर सामने से सेव से भरा एक ट्रक तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए आया और गलत दिशा में जाकर कार से भिड़ गया।
भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटते ले गया। कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। उसमें सवार पांचों व्यक्ति बुरी तरह फंस गए और खून बहने लगा। शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के लोगों की मदद से मशक्कत के बाद पांचों को बाहर निकाला जा सका। थानाधिकारी सवाई सिंह का कहना है कि कार में सवार आमजा गांव निवासी अमृत भाई पुत्र रमन भाई, नारायण भाई, शंकर भाई पटेल और केशव भाई की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। चारों के शव शेरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
जबकि गम्भीर घायल भरत भाई पुत्र जसवंत भाई को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया, जहां इलाज के दौरान अपराह्न बाद उनकी भी मृत्यु हो गई। उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। देर शाम परिजन जोधपुर पहुंचे।
उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर हाइसे से यातायात सुचारू कराया। दोनों वाहन जब्त किए गए हैं।
सीएचसी परिसर में खून ही खून
चार जातरुओं के शव एक घायल को बालेसर सीएचसी लाया गया। प्रारम्भिक जांच के बाद गम्भीर घायल भरत भाई को एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। मोर्चरी के अभाव में चारों शव सीएचसी परिसर के टोकन काउंटर के बरामदे में रखवाए गए। वहां खून ही खून फैल गया। शव सीएचसी में रखते समय बरामदे में खून ही खून फैल गया। जिन्हें देख ग्रामीण देख सहम से गए। बाद में शेरगढ़ थाना पुलिस चारों शव शेरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई।