9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूलों में शिक्षक और अन्य स्टाफ की मौजूदगी में होगा झंडारोहण

कोरोनाकाल: बच्चे नहीं आएंगे स्कूल
less than 1 minute read
Google source verification
स्कूलों में शिक्षक और अन्य स्टाफ की मौजूदगी में होगा झंडारोहण

स्कूलों में शिक्षक और अन्य स्टाफ की मौजूदगी में होगा झंडारोहण

जोधपुर. सूर्यनगरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार स्कूलों में बिना बच्चों के ही मनाया जाएगा। स्कूलों में शिक्षक व स्टाफ की मौजूदगी में ही झंडारोहण होगा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

वहीं शुक्रवार को भी शहर के कई निजी स्कूलों ने छोटे बच्चों के साथ एक दिन पूर्व ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों का जज्बा देखते बना और बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए। वहीं बड़े निजी स्कूल शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का लाइव भी कर सकते हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और स्कूल डवलवमेंट मैनेजमेंट कमेटी, अभिभावक व स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में झंडारोहण होगा। साथ ही स्कूल विकास को लेकर चर्चा भी होगी। इन कार्यक्रमों में सभी लोगों को मास्क पहनकर आना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए समारोह में भाग लेना होगा। निजी स्कूलों में सीमित संख्या में ही स्टाफ को बुलाया गया है। सरकारी स्कूलों में गणमान्य लोगों की मौजूदगी भी नजर आएगी। समारोह को लेकर संस्था प्रधानों ने शुक्रवार को ही तैयारियां शुरू कर दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग