9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TRAFFIC PARK–50 लाख के ट्रैफिक पार्क में खामियां, अभी नहीं होगा चालू

- आरटीओ टीम को निरीक्षण में मिली खामियां - खामियां दुरुस्त होने के बाद ही विभाग लेगा अपने अधिकार में
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 12, 2023

TRAFFIC PARK--50 लाख के ट्रैफिक पार्क में खामियां, अभी नहीं होगा चालू

TRAFFIC PARK--50 लाख के ट्रैफिक पार्क में खामियां, अभी नहीं होगा चालू

जोधपुर।

शहर में बड़ों से लेकर बच्चों तक को यातायात के नियम-कायदों की जानकारी व जागरुक करने के लिए उम्मेद उद्यान में ट्रैफिक पार्क लगभग बनकर तैयार हो गया है, लेकिन कुछ खामियों के चलते इसे चालू नहीं किया जाएगा। आमजन को इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा। प्रादेशिक परिवहन विभाग (आरटीओ) टीम को निर्माण एजेन्सी आरएसआरडीसी अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण में पार्क में खामियां मिली थी। इस पर आरटीओ टीम ने पार्क का हैण्डओवर-टेकन ओवर लेने से मना कर दिया व खामियां पूरी तरह से दुरुस्त होने पर ही पार्क को अधिकार में लेने का निर्णय लिया।उल्लेखनीय है कि बढ़ते हादसों की रोकथाम व जागरुकता को लेकर मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2021-22 के तहत उम्मेद उद्यान में ट्रैफिक पार्क विकसित किया जा रहा है। करीब दो एकड़ में करीब 50 लाख रुपए की लागत से पार्क का निर्माण आरएसआरडीसी की ओर से किया गया है।

------

खेल-खेल में समझ सकेंगे यातायात नियम

शहर के लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने व जागरूक करने के लिए अनूठा पार्क बनाया गया है। जहां उन्हें घूमते-घूमते ट्रैफिक नियमों की जानकारी मिलेगी। खासकर बच्चे व यूथ खेल-खेल में ट्रैफिक नियम समझ सकेंगे।-------------

ये जानकारी मिलेगी पार्क में

पार्क में सड़क पर वाहन कैसे चलाना है, क्या सावधानियां बरतनी है, ट्रैफिक नियम क्या है, यह सब समझाया गया है। साथ ही, यातायात नियमों की जानकारी देने वाले रोड़ ट्रैक, यलो लाइन, यूटर्न, ट्रैफिक सिग्नल, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग सहित अन्य संकेतकों के बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही यहां पर बनाए जाने वाले मॉडल्स से लोगों को जानकारी दी जाएगी।

----

प्रमुख खामियां

- पार्क में लगे संकेतक बोर्ड ऊंचे-नीचे है।

- लाइनिंग सीधी नहीं की गई है।

- टाइल्स सही तरह से नहीं लगाई गई।

--------------

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पार्क में क्वालिटी को लेकर खामियां मिली। इसलिए निर्माण एजेन्सी आरएसआरडीसी से हैण्ड ओवर-टेकन ओवर नहीं लिया। खामियां दुरुस्त होने पर ही पार्क को अधिकार में लेंगे।

रामनारायण बडगुजर, प्रादेशिक परिवहन अधिकारीजोधपुर

-----------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग