9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू होने से पहले ही बंद

- इंडिगो एयरलाइंस ने हाथ पीछे खींचे
less than 1 minute read
Google source verification
कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू होने से पहले ही बंद

कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू होने से पहले ही बंद

जोधपुर. जोधपुर से पहली बार देश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से को हवाई मार्ग से जोडऩे वाली जोधपुर-कोलकाता फ्लाइट शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने 14 अगस्त से फ्लाइट संचालन शुरू करने की घोषणा की थी और इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी लेकिन एनवक्त पर एयरलाइंस कंपनी ने इसे स्थगित कर दिया है। संभवत: यात्री भार नहीं मिलने सहित अन्य कारणों से फ्लाइट रोकी गई है।

इंडिगो एयरलाइंस ने अगस्त के अपने नए शेड्यूल में जोधपुर-कोलकाता फ्लाइट संचालित करने की योजना बनाई थी। इसका शेड्यूल भी जारी किया गया था। फ्लाइट के सुबह 7.40 बजे कोलकाता से उडकऱ सुबह 10.25 बजे जोधपुर आने और करीब आधा घंटा रुककर वापस कोलकाता उड़ान भरने का शेड्यूल था। फ्लाइट बंद होने से बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को काफी निराशा हुई।

गौरतलब है कि इस साल कोविड-19 के कारण एयरलाइंस कंपनियों को दक्षिण भारत में रहने वाले मारवाड़ी यात्रियों के लिए पहली बार फ्लाइट संचालन की तरकीब सूझी और वह सफल भी रही थी। वर्तमान में चेन्नई के लिए दो और बेंगलुरु के लिए एक उड़ान संचालित हो रही है। इसी तर्ज पर कोलकाता में मारवाडिय़ों की संख्या को देखते हुए जोधपुर कोलकाता फ्लाइट शुरू करने की योजना बनाई गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग